Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsWife Kills Abusive Husband in Self-Defense After Years of Domestic Violence
रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने पति को डंडे से पीटकर मार डाला

रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने पति को डंडे से पीटकर मार डाला

संक्षेप:

Orai News - उरई में, एक पत्नी ने अपने पति को लगातार पिटाई से तंग आकर डंडे से मार डाला। 25 दिसंबर को पति वीरेंद्र गौतम की शराब पीकर घर आने पर मारपीट हुई। पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पत्नी लता ने अपनी रक्षा में हमला किया। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ उसे जेल भेजा गया।

Jan 02, 2026 02:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। संवाददाता रोज-रोज की पिटाई से तंग आकर एक पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया। पुलिस पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा करते हुए शुक्रवार को सिंचाई कर्मी की पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सिंचाई विभाग कार्यालय में 51 वर्षीय वीरेंद्र गौतम उर्फ मुन्ना रनर के पद पर तैनात था। 25 दिसंबर की रात वह घर में घायल अवस्था में पड़ा मिला। पत्नी लता गौतम उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गई जहां उसकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लता ने 28 दिसंबर को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस की जांच की सुई बार-बार पत्नी पर आकर टिक रही थी। कड़ाई से पूछताछ में लता ने पुलिस को बताया कि पति उसके साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट कर उत्पीड़न करता था। वह परेशान आ चुकी थी। 25 दिसंबर की रात भी पति शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बचाव के दौरान उसने धक्का दे दिया जिससे पति गिर पड़ा। इस पर वह और गुस्से में उसके साथ मारपीट करने लगे। तभी उसने पास में रखा डंडा उठाकर सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई।