
घर में रखे रुपये व जेवर लेकर पति फरार, महिला ने की शिकायत
Orai News - उरई के एक मोहल्ले की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है कि वह दूसरी महिला के साथ रह रहा है और घर में रखे 8.5 लाख रुपये और जेवर लेकर भाग गया। महिला ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। फिर उसने एसपी से मदद मांगी।
उरई। शहर के एक मोहल्ले की महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। महिला के मुताबिक पति जो दूसरी महिला के साथ रह रहा है। उसने घर में अलमारी में रखे रुपये व जेवर लेकर भाग गया। जब पीड़िता घर आई तो सहमें बैठे बच्चों ने बताया पापा घर पर आये और रुपये व जेवर लेकर चले गए। शिकायत महिला ने कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। लहारिया पुरवा की काजल ने बुधवार को एसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया। बताया पति सिहारी थाना माधौगढ़ का रहना वाला है और वह औरैया की एक महिला के साथ रह रहा है।
पति दस अक्टूबर की शाम तीन बजे घर में रखे साढ़े आठ लाख रुपये व सोने की अंगूठी ले गया और तीन बच्चों को डरा धमका कर भाग गया। जब वह घर पर आई तो बच्चों ने रोते बिलखते हुये बताया कि उनके पापा पैसे व अंगूठी लेकर भाग गया। इस सभी मामले की जानकारी पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को इस बारे में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर देकर कार्रवाई की बात की। लेकिल आज एक दो माह से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना देकर आरोपी पति के खिलाफ जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई की जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




