कलश यात्रा में राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन
Orai News - जैसारी खुर्द में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आगाज हुआ। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू हुई जिसमें सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश लेकर चलीं। महंत हरे कृष्ण जी महाराज की उपस्थिति में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। राधा-कृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कुसमिलिया, संवाददाता डकोर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम जैसारी खुर्द में शुक्रवार से साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा महापुराण का आगाज हो गया। कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई।शुक्रवार दोपहर गांव के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा की शुरुआत हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। मथुरा-वृंदावन से पधारे राष्ट्रीय कथावाचक महंत हरे कृष्ण जी महाराज रहे। उनके दर्शन के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा में आगे-चल रही राधा-कृष्ण की सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया और ग्रामीणों को वृंदावन की अनुभूति कराई।
कथा के मुख्य यजमान परीक्षित दृगपाल गौर एवं उनकी पत्नी रीना देवी ने विधि-विधान से पूजन कर श्रीमद् भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण किया। ग्राम प्रधान दशरथ विश्वकर्मा, समाजसेवी राम जी, दीपक पालीवाल, शत्रुघ्न, कल्याण सिंह, जगत सिंह, राजेंद्र, राहुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भक्तगण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


