एसडीएम की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक, फार्मर रजिस्ट्री जल्द निपटाने के निर्देश

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कालपी में तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की उपस्थिति में एसडीएम अमित शेखर की अध्यक्षता में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में किसानों की खतौनियों में सुधार, फार्मर रजिस्ट्री का शीघ्र कार्य पूरा करने और शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया। गर्मी में पेयजल व्यवस्था पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक, फार्मर रजिस्ट्री जल्द निपटाने के निर्देश

कालपी। संवाददाता तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की मौजूदगी में एसडीएम अमित शेखर की अध्यक्षता में तहसील सभागार में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एसडीएम ने शासकीय कार्यों को गतिशीलता से निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। किसानों की खतौनियों में अंश, गलत नाम जैसी कमियों को तत्काल ठीक किया जाए। जायद फसल की पड़ताल का कार्य भी बिना शिथिलता के जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम ने आईजीआरएस के नए नियमों की व्याख्या करते हुए एसडीएम ने प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। शिकायतकर्ता का पक्ष जानकर संतुष्टि सुनिश्चित करने पर बल दिया।

राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों में कुरा बटवारे की रिपोर्ट समय से दाखिल करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी में गांवों में पेयजल व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया। बैठक में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, मुकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार, लेखपाल संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह समेत कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।