जल्द पानी से भरेंगे तालाब

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में भीषण गर्मी के कारण तालाबों को भरने की मांग के मद्देनजर नहर विभाग ने टेल क्षेत्र में पानी पहुंचा दिया है। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। 30 मई तक सभी तालाबों को भरने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि मवेशियों के लिए पानी की समस्या ना हो।

 जल्द पानी से भरेंगे तालाब

उरई, संवाददाता । जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए लगातार उठ रही तालाबों को भरने की मांग के मद्देनजर टेल क्षेत्र में पानी पहुंच गया है। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और तालाबों की भरने का क्रम जारी है। नहर विभाग के अनुसार 30 मई तक लक्ष्य के अनुसार जनपद के सभी तालाब पानी से भर दिए जाएंगे। जनपद में भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर ऐसे में न केवल आम जनजीवन अस्त व्यस्त है बल्कि मवेशियों के लिए भी पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। उसको लेकर लगातार जनपद में खाली पड़े तालाबों को भरने की मांग उठाई जा रही थी।

जिले में नहर विभाग की दोनों डिविजनों को मिलाकर कुल 465 तालाब भरे जाने है। इसके अलावा जहां पर नहरों की पहुंच नहीं हैं उन क्षेत्रों में नलकूपों के माध्यम से तालाबों को भराया जाएगा। कई क्षेत्रों में तालाब सूखे होने से नहरों के संचालन की मांग उठाई जा रही थी लेकिन अब टेल क्षेत्र में पानी पहुंचने से स्थानीय लोगों ने राहत कि सांस ली है। अब हाल ही में रामपुरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली टेल फीड 105.645 किलोमीटर रणधीरपुर माइनर में पानी पहुंच गया है। साथ ही नहर विभाग द्वितीय द्वारा 295 के सापेक्ष आधे तालाब भरे जा चुके हैं और यह काम लगातार जारी है। विभाग द्वारा 30 मई तक सभी तालाबों को भरने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिससे किसी भी गांव में मवेशियों के लिए पानी की किल्लत न रहे। नहर विभाग द्वितीय के अधिशाषी अभियंता सीपी सिंह ने सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि कोई सुचारू ढंग से नहरों के संचालन के लिए इसकी लगातार पेट्रोलिंग की जाए जिससे कोई भी पानी को बाधित न करे। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष सभी तालाबों को यथाशीघ्र भरवाने के निर्देश जारी किए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।