Orai News: जोराखेरा में तीन साल से शोपीस बनी टंकी, पाइपलाइन फटी, सड़कें उखड़ीं
Orai News: जोराखेरा ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी तीन साल बाद भी काम नहीं कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नल से पानी नहीं आने और पाइपलाइन फटी होने के कारण उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Orai News: आटा, संवाददाता। कदौरा ब्लॉक के ग्राम जोराखेरा में जल जीवन मिशन के सरकारी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। गांव में पानी की टंकी बने तीन साल बीत गए, लेकिन आज तक एक भी घर में नल से पानी नहीं पहुंचा। टंकी शोपीस बनकर खड़ी है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी बनने के बाद पूरे गांव में पाइपलाइन बिछा दी गई, लेकिन उसके बाद विभागीय अधिकारियों ने पलटकर नहीं देखा। रखरखाव के अभाव में कई जगह पाइपलाइन फट चुकी है। पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कें भी आज तक नहीं बनाई गईं। बरसात में इन रास्तों पर जलभराव और कीचड़ से निकलना मुश्किल हो गया है।
बाबूलाल, छोटे सिंह व आराम सिंह का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई परिवार दूसरे मोहल्लों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द जलापूर्ति और सड़कें दुरुस्त नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


