तहसील परिसर में प्यासे फरियादी, वाटर कूलर बने शोपीस

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

जालौन तहसील में भीषण गर्मी के चलते पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई है। लोगों को गर्म पानी देने वाले वाटर कूलर बंद हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी हो रही है। नागरिकों ने वाटर कूलरों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

तहसील परिसर में प्यासे फरियादी, वाटर कूलर बने शोपीस

जालौन। संवाददाता भीषण गर्मी में जालौन तहसील परिसर की पेयजल व्यवस्था बेपटरी हो गई है। परिसर में लगे वाटर कूलर या तो बंद पड़े हैं या गर्म पानी दे रहे हैं, जिससे फरियादियों, अधिवक्ताओं और आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।तहसील आए रमेश चन्द्र कुशवाहा, मुल्लू तथा राजेश मंगल ने बताया कि प्यास लगने पर वाटर कूलर के पास गए तो वह खराब मिला। पता चला कि यह कई दिनों से बंद है। गला तर करने के लिए लोग ठंडे पानी की तलाश में भटकते हैं, लेकिन निराश होकर बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है। तहसीलदार कार्यालय के पास लगा वाटर कूलर गर्म पानी दे रहा है जबकि उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास वाला लंबे समय से बंद है।

इससे रोजाना आने वाले सैकड़ों लोगों को दिक्कत हो रही है। नागरिकों का कहना है कि तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का अभाव प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता है। लोगों ने खराब वाटर कूलरों की तत्काल मरम्मत कराकर चालू कराने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।