सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद भी नोटिस पहुंचे, आवेदकों ने बताई समस्या

Feb 22, 2026 10:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - एट कस्बे के बूथ पर वोटरों को सूची में नाम होने के बावजूद नोटिस मिलने की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। श्याम सुंदर ने बताया कि उनके बेटे दीपक सिंह और अन्य लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं। आंगनवाड़ी बीएलओ ने कहा कि स्कूल बंद होने के कारण लोग बाहर सड़क पर बैठे हैं।

सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद भी नोटिस पहुंचे, आवेदकों ने बताई समस्या

एट। कस्बा एट के बूथ पर मौजूद वोटर श्याम सुंदर ने बताया कि उनका नाम 2003 की सूची में दर्ज था और उनके लड़के दीपक सिंह का नाम 2026 की पहली सूची में दर्ज होकर आ गया था फिर भी दीपक सिंह के नाम नोटिस दे दिया गया और वहीं बेटे पुत्र रघुवीर जिनका नाम सूची में दर्ज था उनको भी नोटिस दिया गया। सूर्यांश सिंह व दिव्यांश सेंगर इनको भी सूची में नाम दर्ज थे फिर भी इनको नोटिस दिया गया ऐसे कई बूथ हैं जिनके सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद भी लोगों को नोटिस दिए गए। लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आंगनवाड़ी बीएलओ नीतू गुप्ता व शांति कुशवाहा ने बताया कि स्कूल बंद है। कोई आया नहीं इसलिए स्कूल के बाहर सड़क किनारे बैठे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।