मतदाताओं से वैध दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र करें निस्तारण

Feb 20, 2026 05:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें दावों और आपत्तियों की सुनवाई को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों को मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन रखने के लिए सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया गया।

मतदाताओं से वैध दस्तावेज प्राप्त कर शीघ्र करें निस्तारण

उरई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई नियमित रूप से जारी है। इसको लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा की तथा प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि दावे और आपत्तियों की सुनवाई पूर्ण पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ की जाए। एईआरओ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदाता से आवश्यक वैध दस्तावेज प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण करते हुए आपत्तियों का त्वरि निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे।

अगर कोई मतदाता आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करता है तो उसके प्रकरण का समय से निस्तारण करें। साथ ही यह भी कहा कि प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए जिससे वह सही प्रपत्र भर सकें और सुनवाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जनपद में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करें, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।इस मौके पर डीएसओ राजीव कुमार शुक्ला, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी अमित सक्सेना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। - सुनवाई के दौरान न हो किसी प्रकार की असुविधा - मतदाता पुनरीक्षण को लेकर एडीएम ने एईआरओ के साथ की बैठक

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।