Orai News: तहसील में कथित रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल, निजी कर्मी पर कार्रवाई
Orai News: जालौन तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। वीडियो में एक वृद्ध किसान रुपए देते दिख रहे हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोषी पाए गए निजी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है, और जांच की जा रही है।

Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। वायरल वीडियो में एक वृद्ध किसान द्वारा रुपये गिनकर कार्यालय में कार्यरत एक निजी व्यक्ति को दिए जाते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि हिंदुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।प्रारंभिक जांच के आधार पर रुपये लेते दिखाई देने वाले निजी कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वहीं कार्यालय से जुड़े कर्मचारी आरके को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी ने बताया कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच कराई जा रही है।
जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार, घूसखोरी एवं रिश्वतखोरी के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। प्रशासन सभी पहलुओं की निष्पक्षता से जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर तहसील परिसर में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा। वहीं आमजन और किसानों ने भी सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग उठाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


