Orai News: आरक्षण को लेकर दो समाजों को गाली देने का वीडियो वायरल मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: जालौन में सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर दो समाजों के खिलाफ जातिसूचक गालियों का एक वीडियो वायरल हुआ। आरोपी नीरज सक्सेना के खिलाफ पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। घटना को लेकर कदौरा ब्लॉक के वीरेन्द्र अहिरवार ने पुलिस में शिकायत दी थी।

Orai News: आरक्षण को लेकर दो समाजों  को गाली देने का वीडियो वायरल मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Orai News: जालौन। संवाददाता सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर दो समाज के खिलाफ जातिसूचक व आपत्तिजनक गालियां देने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। हालाकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि नगर के मोहल्ला बापूसाहब निवासी नीरज सक्सेना वीडियो में दो समाजों को आरक्षण को लेकर जातिसूचक शब्दों और गाली-गलौज भरे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। मामले में कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी वीरेन्द्र अहिरवार ने कोतवाली में तहरीर दी थी।

तहरीर और वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: आरक्षण को लेकर दो समाजों को गाली देने का वीडियो वायरल मामले में आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज