
विराट हिंदू सम्मेलन में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का दिया संदेश
Orai News - उरई में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। वरिष्ठ आचार्य गोविंद श्याम ने हिंदू समाज के एकजुट होने और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। छात्रों ने भाव नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सराहा गया।
उरई। उरई में विराट हिंदू सम्मेलन का विद्यालय में आयोजन हुआ। वक्ताओं ने समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का सम्मेलन के माध्यम से संदेश देकर जागरूक किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विराट हिंदू सम्मेलन में वरिष्ठ आचार्य गोविंद श्याम ने कहा विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूत करना है। यह सम्मेलन समाज में समरसता, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देने के लिए आयोजित किया गया है। वहीं मुख्य वक्ता क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख जयप्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मूलभूत सिद्धांतों पर कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम हिंदू हैं।इसके साथ ही उन्होंने हिंदू समाज को एकजुट होने का आवाहन किया। कहा कि दूसरों के धन को हमें मिट्टी के समान समझना चाहिए। इस देश में नारी की पूजा की जाती है। पूर्व सैनिक धर्म गुरु शत्रुघ्न ने कहा कि हिंद का हिंदू अब तो जागो अर्थात अपने अंदर की हीनता का भाव समाप्त करना है। इसके बाद नरेंद्र कुमारी ने पंच परिवर्तन पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओत -प्रोत युवा वर्ग अपने देश के लिए काम करें।इस पृथ्वी को माता कहा गया है इसकी रक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। हमें संविधान का पालन करना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना एवं देश की एकता को बनाए रखना तथा वैज्ञानिक सोच का भी विकास करना है।वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी भाव नृत्य के तहत अपनी प्रस्तुति दी जिसकी सराहना की गई। इस दौरान राजेंद्र, अवध द्विवेदी, जिला प्रचारक शिवम, विद्यालय के प्रबंधक शरद कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अतुल कुमार बाजपेई, अरविंद, ओमप्रकाश उदैनिया, सूर्यनायक, राजकुमार यादव, रविन्द्र राजपूत, शोभित गौतम,कामता प्रसाद त्रिपाठी, अमित पाठक, संदीप शर्मा, हेमा नायक, संगीता पाठक, विनीता नायक रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




