बिजली संकट पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा बिजली घर, प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

कदौरा। संवाददाता आंधी-तूफान के बाद परौसा बिजलीघर की 33 केवी लाइन दुरुस्त हो जाने

बिजली संकट पर भड़के ग्रामीणों ने घेरा बिजली घर, प्रदर्शन कर निकाली भड़ास

कदौरा। संवाददाता आंधी-तूफान के बाद परौसा बिजलीघर की 33 केवी लाइन दुरुस्त हो जाने के बावजूद उदनपुर फीडर से जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने परौसा बिजली घर पहुंचकर घेराव कर दिया और देर रात तक बिजली बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों के अनुसार उदनपुर फीडर से जुड़े सजेहरा, नजीरपुर, कुसमरा, खुटमिली, जैसकपुर, उदनपुर सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति ठप थी। आरोप है कि दोपहर 1 बजे परौसा बिजलीघर में सप्लाई आ चुकी थी। दोपहर से शाम और शाम से रात हो गई लेकिन लाइनमैन लाइनों को चेक करने नहीं पहुंचे।

जिससे छोटे मोटे फाल्ट होने पर वह सही नहीं हो सके और आठ गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि विधुत विभाग के जिम्मेदारों ने फोन नहीं उठाए। ग्रामीण मेहरबान प्रधान, सुमित कुमार, राजकुमार, जयराम प्रधान, भूपेंद्र, गोविंद, अमित,प्यूष, अरविंद,दीपक सहित तमाम लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजलीघर परिसर में मौजूद एक सहायक लाइनमैन ने लोगों को डराने के उद्देश्य से जाली के पास केबल ले जाते हुए कहा कि भाग जाओ, नहीं तो करंट जोड़कर यहीं निपटा दूंगा, फिर मिल जाएगी लाइट। अवर अभियंता मिठाईलाल का कहना है कि लाइनों में आंधी आने की वजह से फॉल्ट था। टीम बड़ी लाइन सही करने में लगी हुई थी। इसलिए लाइन को दुरुस्त करने में देरी हुई, फिर भी लगातार कार्य करने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।