Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsVillagers Protest Poor Road Construction in Madhaugadh SDM Closes Door on Complaints
समस्या सुनने के बजाए ऑफिस कराया बंद, ग्रामीणों में नाराजगी

समस्या सुनने के बजाए ऑफिस कराया बंद, ग्रामीणों में नाराजगी

संक्षेप:

Orai News - माधौगढ़ में पीडब्ल्यूडी द्वारा रूदपुरा तक संपर्क मार्ग के घटिया डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने शिकायत सुनने के बजाय दरवाजा बंद कर दिया, जिससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। डीएम ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर मानक विहीन कार्य करने का आरोप लगाया।

Nov 26, 2025 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

माधौगढ़। पीडब्ल्यूडी द्वारा मेन रोड से रूदपुरा तक संपर्क मार्ग में घटिया डामरीकरण को लेकर ग्रामीण एसडीएम को शिकायत देने पहुंचे। एसडीएम ने शिकायत सुनने के बजाय ऑफिस का दरवाजा बंद करा दिया। इस दौरान ग्रामीणों व एसडीएम के बीच तीखी झड़प भी हुई। एसडीएम के इस रवैया से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है जबकि मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम ने जांच टीम गठित कर दी है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा माधौगढ़ - रामपुरा रोड से रूदपुरा तक लगभग 1500 मीटर सड़क का 13 लाख रूपये की लागत से डामरीकरण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा सड़क के आस-पास मिटटी न डालने, सहकारी समिति व विद्यालय के पास रैम्प का निर्माण न करने, रात के अंधेरे में मानक विहीन डामरीकरण से नाराज ग्रामीण बुधवार दोपहर तहसील पहुंच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने ग्रामीणों से शिकायत लेने के बजाय कर्मचारियों से दरवाजा बंद करा दिया इससे ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीण गौरव सिंह,आकाश सिंह, मनीष सिंह का कहना है कि सड़क में घटिया निर्माण की शिकायत एसडीएम ने लेने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर दिया । ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय दरबाजा बंद कर लेना सरासर गलत है। पीडब्ल्यूडी जेई हर्षित का कहना है कि ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माणाधीन सड़क में ठेकेदार से साफ सफाई,रैम्प, ब्रेकर को लेकर कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों की समस्या को सुन लिया गया है। मानक से कार्य कराया जाएगा।साथ ही विद्यालय व समिति के पास रैम्प बनवा दिए जाएंगे। इस दौरान मनीष सिंह,कुलदीप सिंह,अकिंत सिंह,मोहित सिंह,अशोक कुमार, देवदत्त सिंह आदि मौजूद रहे।