Orai News: श्मशान के रास्ते में पानी-कीचड़.. प्रधान के दरवाजे पर शव रख काटा हंगामा

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: कोंच (उरई)। संवाददाता श्मशान घाट के रास्ते पर पानी और कीचड़ की समस्या के

Orai News: श्मशान के रास्ते में पानी-कीचड़.. प्रधान के दरवाजे पर शव रख काटा हंगामा

Orai News: कोंच (उरई)। संवाददाता श्मशान घाट के रास्ते पर पानी और कीचड़ की समस्या के चलते गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ट्रैक्टर-ट्रॉली में शव ले ग्रामीण प्रधान के घर पहुंच गए। यही नहीं दरवाजे पर शव रख हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद आश्वासन पर ग्रामीण माने और प्रधान के घर से हटे।नदीगांव विकासखंड के ग्राम खेरावर के मजरा व्यौना रियासत निवासी 38 वर्षीय अरविंद्र उर्फ रिंकू जाटव का बुधवार शाम कैंसर के चलते निधन हो गया। गुरुवार को परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी कर अर्थी ले श्मशान घाट को निकले। रास्ते में पानी भरा होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

नाराज ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव लेकर करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम खेरावर पहुंचे। शव को ग्राम प्रधान सावित्री देवी के घर के दरवाजे पर रख हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता जलभराव के कारण बिल्कुल बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने मांग की कि व्यौना रियासत में जल्द से जल्द स्थायी श्मशान घाट का निर्माण कराया जाए और वहां तक पहुंचने के लिए रास्ते की उचित व्यवस्था की जाए। नदीगांव के खंड विकास अधिकारी नरेश पाल ने बताया कि गांव में स्थायी श्मशान घाट और रास्ते में कीचड़-पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: श्मशान के रास्ते में पानी-कीचड़.. प्रधान के दरवाजे पर शव रख काटा हंगामा