लेखपाल की कार्यप्रणाली से लोगों में रोष
Orai News - सिरसाकलार। संवाददाता फार्मर रजिस्ट्री से लेकर अन्य कार्यों में लेखपाल की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों

सिरसाकलार। संवाददाता फार्मर रजिस्ट्री से लेकर अन्य कार्यों में लेखपाल की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि लेखपाल रोहित ने सुबह काम के बहाने एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को बुलवाया और उससे फार्मर रजिस्ट्री का काम करवा रहे हैं। इसके एवज 50-50 रुपए रुपए लिए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद देवप्रसाद ने बताया कि दो घंटे से ज्यादा समय से यहां खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लेखपाल न जाने कहां निकल गए। हमारी फार्मर रजिस्ट्री में नाम में अंतर बता रहा है, उसे सही करवाने के लिए हम लेखपाल का इंतजार कर रहे हैं वहीं, रविंद्र ने बताया कि उनकी माता फूलमती की फार्मर रजिस्ट्री में कोई गलत मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया गया है।
जब भी वे इसे अपडेट कराने के लिए लेखपाल के पास जाते हैं, तो उन्हें केवल आश्वासन मिलता है या फिर टाल दिया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


