Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsVillagers Demand Repair of 25-Year-Old Road in Jalaun for Easier Access
मरम्मत न होने से गड्ढों में तब्दील सड़क

मरम्मत न होने से गड्ढों में तब्दील सड़क

संक्षेप:

Orai News - जालौन के ग्रामीणों ने 25 वर्ष पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग की है। सड़क की हालत खराब हो गई है, जिससे बच्चों और महिलाओं को स्कूल जाने और बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

Nov 04, 2025 10:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

जालौन। गांव के आम रास्ते में सड़क न होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। लगभग 25 वर्ष पूर्व बनी सड़क की मरम्मत न होने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी प्रशांत त्रिपाठी, जगदीश, शीलू, तुलसीराम, शिवा, साहिल, मोहित, रोहित संगीता, नीरज देवी आदि ने डीएम राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि उनके गांव के वार्ड नंबर 15 में लगभग 25 वर्ष पूर्व सड़क बनाई गई थी। तबसे सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बरसात के चलते सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। इस सड़क से होकर निकलना मुश्किल है। कई बार बच्चे स्कूल जाते हुए अथवा खेलते हुए कीचड़ में गिर जाते हैं। महिलाओं का भी निकलना मुश्किल है। इस सड़क को बनवाने के लिए कई बार प्रधान से मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक न तो सड़क बनवाई गई और न ही सड़क की मरम्मत हुई है। जिसके चले वार्ड के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए इस दलदल बनी सड़क की मरम्मत कराई जाए, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े।