Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsVillagers Demand Construction of Main Road Connecting Ateriya and Naseerpur Highlighting 8-Year Struggle
अटरिया व नसीरपुर सड़क का आठ साल से नहीं हुआ निर्माण

अटरिया व नसीरपुर सड़क का आठ साल से नहीं हुआ निर्माण

संक्षेप:

Orai News - उरई में अटरिया और नसीरपुर गांव के ग्रामीणों ने मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर डीएम को मांग पत्र दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 8 सालों से सड़क की कमी के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना...

Oct 15, 2025 05:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। अटरिया-नसीरपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के निर्माण की मांग को लेकर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को मांग पत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य सड़क से एक दर्जन गांव के लोगों का आना-जाना होता है। सड़क निर्माण न होने से आठ साल से लोग परेशानी हो रही है। बुधवार को ग्राम अटरिया व नसीरपुर के दो दर्जन से अधिक ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र देते हुए बताया कि गांव की मुख्य सड़क से करीब एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों का आना-जाना रहता है। पिछले 8 सालों से सड़क की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के अलावा जिले के उच्चधिकारियों को सड़क निर्माण करने की मांग करते चले जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका। सड़क निर्माण न होने की वजह से बच्चों को स्कूल व किसानों की अपनी उपज बाजार तक पहुंचने के साथ बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में असुविधा 8 सालों से बनी है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि सड़क निर्माण करा के गांव को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, राजू मुखिया, चंदभान सिंह, मानवेंद्र सिंह, सोनू नादई, अरविंद सिंह, चंद्रशेखर,निर्मल बाबा, गंगाराम,रामू,रविंद्र सिंह, स्वदेश, मनोज कुमार सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। -------------- गांव में नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस उरई। अटरिया व नसीरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि 8 सालों से सड़क का निर्माण न होने की वजह से पूरी सड़क असितत्वहीन हो गई है। गांव में अगर किसी की तबीयत खराब हो जाए और इमरजेंसी में एंबुलेंस को बुलाना पड़े तो वह गांव नहीं पहुंच सकती है अपने साधन से ही मरीज को अस्पताल ले जाना पड़ता है।