विजिलेंस ने कदौरा बीडीओ को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

विजिलेंस ने कदौरा बीडीओ को एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ा

संक्षेप:

Orai News - कदौरा विकासखंड की बीडीओ प्रतिभा शाल्या को विजिलेंस टीम ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई उनके सरकारी आवास पर हुई। ठेकेदार विवेक सिद्धार्थ की शिकायत के बाद विजिलेंस ने सबूत जुटाकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ा। मामले की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Dec 10, 2025 07:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

कदौरा जालौन जिले के कदौरा विकासखंड में बुधवार शाम को झांसी से आई विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कदौरा की बीडीओ प्रतिभा शाल्या को उनके सरकारी आवास पर ठेकेदार से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उनके सरकारी आवास पर हुई, जहां वह कथित तौर पर रिश्वत की रकम ले रही थी। फिलहाल विजिलेंस टीम उनको थाने ले आई है जहां पूछताछ के साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कस्बा के विवान कंट्रेक्शन एंड सप्लायर्स के ठेकेदार विवेक सिद्धार्थ ने विजिलेंस टीम से शिकायत की थी कि कार्य की स्वीकृति और भुगतान के लिए बीडीओ प्रतिभा शाल्या द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने सबूत जुटाए और बुधवार को जाल बिछाया। शाम को शिकायतकर्ता द्वारा एक लाख रुपये सौंपते ही विजिलेंस टीम ने बीडीओ को उनके आवास पर ही पकड़ लिया। इसके बाद विजिलेंस टीम बीडीओ को कदौरा थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ जारी है। टीम ने मौके से बरामद एक लाख रुपये सील कर दिए हैं। इसके साथ ही मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है। विजिलेंस टीम अब लेन-देन से जुड़े तकनीकी और डिजिटल सबूतों की भी पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई से विकासखंड कार्यालय और क्षेत्रीय प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया विजिलेंस टीम की रिपोर्ट और जब्त किए गए सबूतों के आधार पर तय की जाएगी।