छेड़खानी से परेशान युवती ने थाना प्रभारी समेत उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

Mar 03, 2026 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - जालौन के एक मोहल्ले की पीड़िता ने मनचले युवक के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। युवक लगातार उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहा है, जबकि उसे मना करने पर भी वह जबरन बातचीत करने की कोशिश करता है। आरोपी युवक के चाचा पुलिस में हैं, जिससे उसे पुलिस का डर नहीं है।

छेड़खानी से परेशान युवती ने थाना प्रभारी समेत उच्चाधिकारियों से लगाई गुहार

जालौन। नगर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली पीड़िता ने मनचले युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़खानी और उत्पीड़न से परेशान होकर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि युवक आए दिन उसका पीछा करता है और मना करने के बावजूद जबरन बातचीत करने का प्रयास करता है। इतना ही नहीं, रास्ते में गाली-गलौज और अपशब्दों का प्रयोग कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। पीड़िता के अनुसार वह नगर के एक स्कूल विद्यालय पढ़ाने के लिए प्रतिदिन आती-जाती है और गुप्त तरीके से आरोपी युवक को आये दिन छीटाकशी करते देखा जा सकता है।

लेकिन आरोपी युवक की हरकतों के कारण उसे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजनों द्वारा समझाने और विरोध करने के बाद भी युवक के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया है। इतना ही नही आरोपी युवक के चाचा पुलिस विभाग तैनात होने के कारण आरोपी युवक को पुलिस का डर नही सता रहा है और वह लगातार अपने मंसूबो को अंजाम देने लगा है और कह रहा है कि जहां शिकायत करनी है कर लो पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।