साहेब रेप करने वाले आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच में एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र भेजा, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। उसने जांच अधिकारी बदलने की भी मांग की है।

साहेब रेप करने वाले आरोपी को नहीं पकड़ रही पुलिस

कोंच। संवाददाता कोंच नगर से एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक युवती ने पुलिस अधीक्षक से शिकायती पत्र भेजा और कहा कि साहेब एफआईआर में नामजद रेप करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। साथ ही जांच अधिकारी बदलने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासिनी युवती ने पुलिस अधीक्षक जालौन को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना सितंबर 2025 की है। आरोप है कि कोंच निवासी युवक उसे एक कैफे में खाना खिलाने के बहाने बुलाया था और पीड़िता के मुताबिक, वहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, था जिससे वह अचेत हो गई थी।

इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने इन वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर 10 अप्रैल को कोंच कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर अरुण यादव को सौंपी गई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि वह कोंच नगर में खुलेआम घूम रहा है। साथ ही पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे समझौते के लिए धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता ने यह भी कहा कि जांच अधिकारी और आरोपी एक ही जाति के हैं, जिससे उसे निष्पक्ष जांच पर संदेह है। इस कारण उसने जांच अधिकारी बदलने और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।