
अधिक दूरी और अधिक आवंटन वाले परीक्षा केंद्र सूची से होंगे बाहर
Orai News - उरई में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण में छात्रों और अभिभावकों ने शिकायतें दर्ज की हैं। परीक्षा केंद्र दूर होने और छात्रों के अधिक आवंटन की समस्या सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है, जिसे बढ़ाकर 72 किया गया है। अंतिम सूची 27 दिसंबर को जारी होगी।
उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में अंतिम दिन तक आधा दर्जन आपत्तियां आने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भेजी गई हैं। इसमें परीक्षा केंद्र दूर होने, छात्र आवंटन अधिक होने की शिकायत छात्रों अभिभावकों और प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई है। जबकि नए विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के भी प्रस्ताव आए हैं। 10वीं 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में 37,809 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल होंगे। इंटरमीडिएट के 18,791 परीक्षार्थी और हाईस्कूल के 19018 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिले के 60 विद्यालयों को ऑनलाइन परीक्षा केंद्र बनाया है।
लेकिन ऑनलाइन बनाए गए परीक्षा केंद्र में पिछले साल की तरह इस बार भी खामियां ज्यादा मिली थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अंतिम बार 22 दिसंबर तक अभिभावकों, छात्रों और प्रधानाचार्य से आपत्तियां मांगी थी। अंतिम दिन तक माध्यमिक शिक्षा विभाग उरई को आधा दर्जन आपत्ति प्राप्त हुई हैं। इसमें दो विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने की शिकायत की है। परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए दूर बनाए गए परीक्षा केंद्रों को बदलकर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की सहमति के बाद पास के विद्यालय एग्जाम सेंटर बनाए जाएंगे। जबकि शिकायतकर्ता ने एग्जाम सेंटर जिसमें सेंटर ए में बी का और बी में ए का होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें पारस्परिक केंद्र निर्धारण नहीं होता है। शिकायत का जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने निस्तारण कर दिया। दो सेंटर में छात्र आवंटन की ज्यादा शिकायतें आई हैं। आपत्तियां आने के बाद सभी को माध्यमिक शिक्षा परिषद भेजा गया। वहां से 27 दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण के लिए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। ------ माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया है। 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था लेकिन इसे बढ़ाकर 72 कर दिया गया है। 22 दिसंबर तक छह आपत्ति आने के बाद बोर्ड को भेजा गया है। बोर्ड इसे अंतिम रूप से निर्णय लेने के बाद 27 दिसंबर को अंतिम सूची जारी करने के निर्देश जारी करेगा। - राजकुमार पंडित, डीआईओएस, जालौन

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




