Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsUrai Water Institution Faces 10 Crore Dues from 55 Government Departments
सरकारी विभाग ही जल संस्थान को लगा रहे चपत, 10 करोड़ बकाया

सरकारी विभाग ही जल संस्थान को लगा रहे चपत, 10 करोड़ बकाया

संक्षेप:

Orai News - उरई के जल संस्थान पर 55 सरकारी विभागों का 10 करोड़ 117672 रुपये बकाया है। विभागों द्वारा बिल का भुगतान न करने पर जल संस्थान आरसी की कार्रवाई करेगा। जलकर में छूट की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे बकायेदारों की समस्या बढ़ रही है। विभागों को कई बार नोटिस भेजे गए हैं लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Nov 04, 2025 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। जनपद के 55 सरकारी विभाग जल संस्थान को चपत लगा रहे हैं। जल संस्थान के आंकड़ों के अनुसार 10 करोड़ 117672 रुपये बकाया है। इसमें छोटे-बड़े सभी सरकारी विभाग हैं। जल संस्थान की ओर से कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन विभागों ने अभी तक बिल अदा नहीं किया है। अवर अभियंता सोम प्रकाश ने बताया अगर इन विभागों द्वारा वसूली नहीं हुई तो उनके खिलाफ आरसी काटने की तैयारी जल संस्थान करेगा। क्योंकि सरकार द्वारा छूट न होने से मजबूरी में जल संस्थान को यह कदम उठाना पड़ रहा है। उरई शहर में सबसे ज्यादा पानी का बिल बकाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें सबसे ज्यादा सरकारी विभाग हैं। इन विभागों को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। लेकिन विभाग की ओर से जवाब न आने पर इन विभागों के खिलाफ जल्द आरसी की करवाई होगी। वहीं कारण बताओं नोटिस भी जारी किया जाएगा। क्योंकि छोटे बड़े विभाग लगभग पूरे शहर में 55 हैं जिनका कुल 10 करोड़ 117672 रुपए कुल बकाया राशि है इसके लिए जल संस्थान हर प्रयास कर चुका है। लेकिन कोई भी विभाग बिल जमा करने को तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार अब इन विभागों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। ------ पानी का बिल जमा करने के लिए बड़े बकायदारों को दी चेतावनी उरई। पानी के बिल के बड़े बकायदारों में 7 ऐसे बड़े बकायदार हैं। उनमे विवेक 225000 रुपये, निरंकारी भवन 11000 रुपये, राजकुमारी अग्रवाल का 100000 रुपये, राहुल सिंह का 157000 रुपये, प्रीति द्विवेदी का 225000 रुपये, नरेश बाबू जायसवाल का 396900 रुपये, पुष्पा रानी का 27992 रुपये कुल मिलाकर एक करोड़ चार लाख 34 हजार 852 रुपये बकाया है। जल संस्थान जल्द इनके खिलाफ आरसी की कार्रवाई करने जा रहा है। ------ सरकार की छूट का इंतजार कर रहे हैं बकायेदार उरई। जलकर के बकायेदार छूट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जल संस्थान में ऐसी छूट फिलहाल तो नहीं है। इसी के चलते वह बिल और बढ़ा रहे हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता सोम प्रकाश ने बताया सरकार की ओर से अभी तक छूट नहीं आई है और आने की भी उम्मीद नहीं है इसलिए जो भी व्यक्ति बिल समय से जमा कर देगा तो उस पर सर चार्ज नहीं लगेगा। ------- विभाग बकायदारी नगर पालिका परिषद 176870 राजकीय इंटर कॉलेज 118811 तहसीलदार कार्यालय उरई 199627 बार संगठन कलेक्ट्रेट 204855 जिला परिषद कार्यालय 253651 पी डब्ल्यू डी विभाग 122767 सीएमओ कार्यालय 378144 अधिशासी अभियंता नलकूप 133935 यूनियन बैंक 452852 परियोजना निदेशक 356590 --------- जलकर की जानकारी कर ही खरीदें। अगर किसी के मकान पर बिजली का बिल बकाया है तो बिल चुका कर ही मकान का विक्रय करें, नहीं तो या मकान खरीदार हो या मकान बेचने वाला जो भी मकान खरीदेगा उस पर सर चार्ज लगाकर जल संस्थान का जो बकाया होगा। उससे वसूला जाएगा। - सोम प्रकाश, अवर अभियंता