रेलवे कर्मचारी सुधीर को झांसी में किया सम्मानित
उरई। संवाददाता उत्तर मध्य रेलवे विभाग ने झांसी में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रेल

उरई। संवाददाता उत्तर मध्य रेलवे विभाग ने झांसी में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें रेल संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारियों में उरई के सुधीर कुमार को भी सम्मानित किया गया। सुधीर ने रेलवे स्काउट के निशुल्क प्याऊ शिविर में भी बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की। कई दिनों तक की डयूटी कर यात्रियों को गर्मी में पानी पिलाया। प्रशस्ति पत्र के साथ एक हजार रुपये की धनराशि दी गई। सम्मान पाकर कर्मियों के चेहरे पर उत्साह देखा गया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (सम.) नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर राजकुमार आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


