दो दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने कालपी रोड पर लगाया जाम

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में भीषण आंधी-पानी के बाद दो दिन से बिजली गायब रहने पर लोग नाराज हो गए। शनिवार रात कालपी रोड पर जाम लगाकर विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग की। पुलिस ने एक घंटे बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और बिजली सप्लाई भी बहाल की। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर वे फिर आंदोलन करेंगे।

दो दिन से बिजली गुल, गुस्साए लोगों ने कालपी रोड पर लगाया जाम

उरई । संवाददाता भीषण आंधी-पानी के बाद दो दिन से बिजली गायब होने से नाराज लोगों का शनिवार रात को गुस्सा फूट पड़ा। उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड पर स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर विद्युत व्यवस्था तत्काल बहाल करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तकरीबन एक घंटे बाद लोगों को समझा बूझाकर शांत किया तब जाकर वहां का यातायात दुरुस्त हुआ और बिजली भी आ गई।लोगों का आरोप है कि तेज आंधी-पानी के चलते गुरुवार रात से बिजली गुल है। दो दिन बीतने के बाद भी विभाग ने सप्लाई चालू नहीं की। गर्मी और उमस में घरों में पानी तक की किल्लत हो गई।

इन्वर्टर भी जवाब दे चुके हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार रात करीब 10 बजे आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और कालपी रोड पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे जबकि पुलिस हस्तक्षेप के बाद कुछ ही देर बाद इलाके की बिजली सप्लाई चालू हो गई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।