Orai News: जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार, 74 हजार नगद और ताश बरामद
Orai News: उरई पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 74 हजार रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और 6 मोबाइल फोन बरामद किए। यह कार्रवाई अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आरोपियों पर पहले से जुआ के मामले दर्ज हैं।

Orai News: उरई, संवाददाता। कोतवाली उरई पुलिस ने जुएं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मालफड़ के 70 हजार रुपये और जामा तलाशी से 4 हजार रुपये, कुल 74 हजार रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते और 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ व सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई सोमवार रात को की गई। पकड़े गए आरोपियों में भीम प्रकाश, राज वर्मा, सत्य विजय वर्मा, दीपू चौधरी, रामेन्द्र पुत्र अशोक गोस्वामी, दिनेश दीक्षित और राजवीर शामिल हैं, सभी राजेन्द्र नगर उरई के निवासी हैं।
बरामदगी के संबंध में कोतवाली उरई पर धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। दो आरोपियों पर पहले से भी जुआ के मुकदमे दर्ज हैं।


