स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू, मानकों को पूरा करने के िलए उतरी पालिका
उरई। संवाददाता सर्वेक्षण शुरू होने के साथ नगर पालिका स्वच्छता के मानकों को पूरा

उरई। संवाददाता सर्वेक्षण शुरू होने के साथ नगर पालिका स्वच्छता के मानकों को पूरा करने के लिए जी जान से जुट गई है। दिन के साथ रात में सफाई कराई जा रही है। कूड़ा कलेक्शन के लिए हर कोने में वाहन भेजा जा रहा है।सिटीजन फीडबैक से लोगों की राय जानी जा रही है। सफाई इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण अभियान को लेकर पूरी तैयारी है। 30 अप्रैल तक सर्वेक्षण टीम आने की उम्मीद है।इस बार अप्रैल माह के आखिरी में 2025-26 के स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरूआत की गई है। इसके चलते नगर पालिका पूरी तैयारी के साथ सड़क पर उतरी है।
खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस बार 12550 अंकों के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण किया जाना है। इसको देखते सफाई से जुड़ी चीजोंं पर फोकस है। दिन के अलावा रात में नाइट स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दस बजे के बाद कर्मियों की फौज मेन बाजारों के साथ चाक चौराहों को साफ करती है। हर रोज कहां से कितना सूखा व गीला कचरा निकल रहा है और कितना निस्तारित होता हैं, उसकी मानीटरिंग जारी है। विभागीय अभिलेखों पर नजर डालें तो पिछले तीन चार सालों से स्वच्छता सर्वेक्षण में उरई नगर पालिका की स्थिति खराब है। कई सालों से बिगड़ी छवि को सुधारने के लिए नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील व एसआई संदीप कुमार सिंह पूरी मेहनत के साथ जुटे हुए है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


