Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsUrai Launches Discounted Public Bus Service in Rural Areas
नए साल पर सौगात-1

नए साल पर सौगात-1

संक्षेप:

Orai News - अगले सप्ताह से शुरू होगी मुख्यमंत्री जनता बस सेवा-20 फीसदी किराया रियायत के साथ होगा संचालन-जिले के पांच ग्रामीण क्षेत्रों के रुट किए गए चिन्हित-तैयार

Jan 01, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। जिले के ग्रामीण क्षेत्र, जो सौ किमी की परिधि में आते है। उन जगहों पर रोडवेज मुख्यमंत्री जनता बस सेवा संचालित करने जा रही है।किराये में बीस फीसदी छूट के साथ करीब पांच बसों को चलाया जाएगा। उरई रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके आर्य की मानें तो तैयारी शुरू हो गई है। उनका दावा है कि अगर सब कुछ ओके रहा तो अगले सप्ताह से बसें दौड़ने लगेंगी। इससे लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। वैसे इस समय िडपो में 116 बसें है। इनमें एक अनुबंधित बस है। उरई रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके आर्य ने बताया कि पिछले दिनों कम किराये में जनता बस सेवा चालू करने के लिए प्रस्ताव बीती अगस्त 2025 में भेजा गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंतजार के बाद अब प्रस्ताव पर अफसरों ने मोहर लगाते हुए संस्तुति प्रदान कर दी है। आदेश मिलने के बाद रोडवेज डिपो के अधिकारी,जोरों से तैयारी में जुट गए है। एआरएम के अनुसार जिले के पांच रुट चयनित किए गए हैं, जिसमें उरई बाया ऊमरी जगम्मनपुर, उरई हनुमंतपुरा बाया रामपुरा, उरई से गोहन होते हुए माधौगढ़ को शामिल किया गया है। 52 सीटर बसों को जनता बस सेवा के लिए चलाया जाएगा। आठ लाख चल चुकी बसें रुटों पर दौडेंगी उरई। खास बात यह है कि शासन से आदेश मिला है कि उन्हीं बसों को इन जगहों पर चलाया जाएगा, जो आठ लाख किमी से अधिक संचालन हो चुकी है। इन बसों से अगर कोई यात्री सफर करता है तो उसे गंतव्य तक यात्रा करने में किराय पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। जो रोडवेज बस यात्रियों के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। जनता बस सेवा वाकई सराहनीय कदम है। इससे लोग, खासकर जो रोजाना गांव क्षेत्रों से अपडाउन करते हैं, उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगी। कम किराये में लोग आसानी के साथ सफर कर सकेंंगे। संतोष गुप्ता यात्रियों के लिए यह एक तरह से नए साल पर खुशखबरी ही है। इन क्षेत्रों से आने,जाने वालों को जब बीस फीसदी किराये में छूट मिलेेगी तो निश्चित ही सहूलियत मिलेगी। जो किराये में बचत होगी, वह अन्य खर्च में कम आएगी। बलवीर सिंह कम किराये पर जनता बस सेवा चलाने का आदेश मिला है। जिन रुटों पर संचालन होना है, उसकी कार्ययोजना बनाई जा रही है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बस सेवा बड़ी राहत देने वाली होगी। केके आर्य, एआरएम, उरई रोडवेज डिपो