Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsUrai Female Conductor Balances Duty and Motherhood Inspires Empowerment
 मां की ममता, बेटे को सीने से लगा रोडवेज बस में िटकट काट रही महिला कंडेक्टर निधि

मां की ममता, बेटे को सीने से लगा रोडवेज बस में िटकट काट रही महिला कंडेक्टर निधि

संक्षेप:

Orai News - -अक्तूबर माह में महिला सशक्तिकरण के तहत उरई डिपो में हुई थी नियुक्ति-नौकरी और बेटे दोनों की जिम्मेदारी को देख यात्री कर रहे सराहना फोटो परिचय, 13ओआरआई, 13, बच्चे को गोद में लेकर टिकट काटती उरई रोडवेज...

Nov 13, 2025 03:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

फोटो परिचय, 13ओआरआई, 13, बच्चे को गोद में लेकर टिकट काटती उरई रोडवेज डिपो की महिला कंडेक्टर उरई। संवाददाता इनसे मिलिये, यह है उरई डिपो की महिला कंडेक्टर निधि तिवारी, जो इन दिनों ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है, बल्कि उनके लिए बड़ी सीख है, जो अपने फर्ज को ठीक ढंग से नहीं निभाते है। वह एक साल के मासूम को दुपट्टे संग सीने से बांधकर रोडवेज बस में ड्यूटी कर दोहरी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाहन कर रही है। बच्चे के प्रति मां की ममता और विभाग के प्रति उनकी यह लगन और दिलचस्पी की चौतरफा सराहना हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई लोग तो बस को मां, बेटे एक्सप्रेस के नाम से बुलाने तक लगे हैं। जालौन के चुर्खीवाल निवासी महिला कंडक्टर निधि की प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत रोडवेज विभाग में भर्ती हुई है। बीती 16 अक्टूबर वर्ष 2025 को उरई रोडवेज डिपो में महिला कंडेक्टर के पद पर ज्वाइन कर अपनी सेवाएं शुरू की। तब से करीब एक माह का समय हो गया हैं, वह उरई झांसी रुट की बस में ही सेवाएं दे रही है। रोडवेस डिपो के अधिकारियों ने बताया कि जिस दिन निधि ने ड्यूटी ज्वाइन की, उस दिन भी वह मासूम को साथ लेकर आई थी। हालांकि ऐसी स्थिति में बस में कैसे ड्यूटी करेंगी, यह सवाल भी अधिकारियों ने दागे और आपत्ति भी जताई। पर उन्होंने निधि नहीं हारी। निधि कहतीं हैं कि शुरूआती समय में थोड़ी दिक्कत आई। जब बस में बैठे यात्रियों ने देखा तो कुछ देर के लिए अटपटा भी लगा पर धीरे धीरे आदत में आ गया है। कई नौकरीपेशा महिला व पुरुष, जो हर रोज उरई, झांसी आते जाते हैं, वह तो निधि की इस ममता को देखकर प्रसन्निता करने से बिल्कुल नहीं चूकते हैं। इनसेट विभाग देगा वेबी केयर बैग, लगा ऑनलाइन आर्डर उरई। महिला कंडेक्टर की तत्परता को देखते हुए रोडवेज डिपो द्वारा उसे वेबी केयर सेफ्टी बैग दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बैग का ऑनलाइन आर्डर हो गया है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह तक पार्सल की डिलेवरी हो जाएगी। उसके बाद महिला कंडेक्टर को बुलाकर बेबी सेफ्टी बैग दिया जाएगा। इनसेट महिला कंडेक्टर निधि का कहना है कि वह अपने मासूम बेटे के साथ रोडवेज बस में सेवाएं देकर गर्व महसूस करतीं है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि हर महिला को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। खासकर सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ जो मुहिम चला रही हैं, उसका लाभ बढ़ाते हुए आगे बढ़ा चाहिए। इनसेट उरई रोडवेज डिपो में तीस महिलाओं का हुआ था सिलेक्शन उरई। प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण मुहिम पर रोडवेज विभाग भी खूब खरा उतरा। विभाग ने पारदर्शिता, शुचिता और निष्पक्षता का पालन करते हुए जिले के विभिन्न जगहों से दो दर्जन से अधिक महिलाओं का कंडेक्टरी के लिए चयन किया। अधिकारियों का कहना है कि जिनका चयन हुआ हैं, वह विभिन्न रुटों पर बसोंं में टिकट काट रहीं हैं। इनसेट बोले जिम्मेदार महिला सशक्तिकरण योजना से उरई डिपो में बड़ी संख्या में जिन महिला कंडेक्टरों की भर्ती की गई है, वह बखूबी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। इनसे लोड टैक्स भी ठीकठाक मिल रही है। महिला कंडेक्टरों की सुविधा के अनुसार ही ड्यूटी लगाई जाती है। इससे उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पडे़। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज डिपो, उरई