जिले के ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों को मिलेगी होम स्टे की सुविधा
Orai News - उरई जिले में पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक स्थलों पर होमस्टे की व्यवस्था की जा रही है। इससे पर्यटक रुकने और भोजन की सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन ने आवेदन मांगे हैं और पहले तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इससे पर्यटकों को स्थानीय स्थलों का भ्रमण करने में मदद मिलेगी।

उरई। बाहर से जिले में आने वाली पर्यटकों को ठहरने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। जनपद के सुदूर क्षेत्रों में जो भी ऐतिहासिक स्थल हैं। वहां पर उनके लिए होमस्टे की व्यवस्था कराई जाएगी। जहां पर वह रुकने के साथ नाश्ते एवं भोजन की सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए उनको निर्धारित मूल्य चुकाना पड़ेगा। शासन द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। जनपद में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जो जनपद मुख्यालय से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इसमें रामपुरा किला से लेकर कालपी क्षेत्र में सूर्य मंदिर जैसी कई जगह है जहां पर पर्यटक इसलिए ज्यादा संख्या में नहीं पहुंच पाते क्योंकि वहां पर रुकने से लेकर भोजन आदि की व्यवस्था नहीं हो पाती इसको लेकर अब प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रों में होमस्टे की सुविधा विकसित करने के प्रयास किया जा रहे हैं जिससे कोई भी पर्यटक वहां पर भ्रमण करने के उपरांत रात्रि विश्राम कर सके।
पंचायती राज विभाग द्वारा होमस्टे के लिए आम लोगों से आवेदन मांगे गए थे इसमें फिलहाल में तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं इसमें किला रामपुरा से लेकर कदौरा क्षेत्र की ग्राम मदरा लालपुर एवं अन्य स्थान शामिल हैं। अभी बड़े पैमाने पर इसके लिए आवेदन आने की संभावना है। डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद ने बताया कि होम स्टे के दौरान पर्यटकों को निर्धारित मूल्य पर सभी सुविधाएं मिलेंगी। जिले के प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के उपरांत पर्यटक निर्धारित किए गए स्थान पर रुक सकेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




