होली पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन, खोला कंट्रोल रूम

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई जिला प्रशासन होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सजग है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। परिवहन विभाग भी ओवरलोडिंग रोकने के लिए अभियान चला रहा है। प्रशासन ने सभी धर्मों से सौहार्दपूर्वक पर्व मनाने की अपील की है।

होली पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन, खोला कंट्रोल रूम

उरई। होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर किसी भी आपात स्थिति में फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने को लेकर परिवहन विभाग भी निरंतर अभियान चला रहा है जिससे कहीं पर भी कोई घटना न हो। शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्योहार संपन्न हो इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा काफी तैयारी की गई है। शांति समिति की बैठक का आयोजन कर सभी धर्म के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने को लेकर तैयारी की गई है।

इसको लेकर कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां पर कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या होने पर 05162- 257090 के साथ ही 1070, 1077, 112 ,108 पर फोन कर सकता है। साथ ही व्हाट्सएप नंबर 9454416363 पर भी संपर्क किया जा सकता है। त्योहार पर कोई भी चालक अनाधिकृत तरीके से वाहन संचालन ना करें साथ ही बसों एवं अन्य वाहनों में होने वाली ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा भी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है जिससे कोई हादसा ना हो। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि वह शांतिपूर्ण एवं आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाए। कहीं पर किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल कंट्रोल रूम पर संपर्क करें जिससे राहत मुहैया कराई जा सके। - आपात स्थिति में फोन करने पर तत्काल मिलेगी सहायता - सवारियों की ओवरलोडिंग रोकने को लगातार चल रहा अभियान

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।