अस्पताल में प्रसूता के कम प्रसव पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने अस्पतालों का निरीक्षण किया और पीएचसी छिरिया सलेमपुर में प्रसव की कम संख्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी दी कि यदि प्रसव की संख्या में वृद्धि नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एंबुलेंस सेवाओं का भी निरीक्षण किया गया।

अस्पताल में प्रसूता के कम प्रसव पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हाल जानने को सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने आधा दर्जन अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी छिरिया सलेमपुर में कम प्रसव पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने पीएचसी छिरिया सलेमपुर का निरीक्षण किया। यहां मौके पर एलएचवी विजयलक्ष्मी और स्टाफ नर्स अन्नपूर्णा उपस्थित मिली। लेकिन जानकारी पर सीएमओ ने पाया कि अस्पताल में प्रसूता महिलाओं के बहुत कम प्रसव हो रहे हैं। इस पर सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने गहरी नाराजगी जताते हुए कम से कम माह में 5 से 6 प्रसव अस्पताल में किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रसव की संख्या कम मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएमओ ने 102 नंबर की एंबुलेंस को रोककर इसका निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि पूरे माह में 84 मरीजों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया जबकि 144 को अस्पताल से वापस लाया गया था। एंबुलेंस में दवा और अन्य उपकरण की क्रियाशीलता देखी। एंबुलेंस चालक और स्टाफ को सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।