शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा पांच लाख तक का लोन

Dec 20, 2025 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग को 170 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगारों को अधिकतम 5 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। लाभार्थी महिलाओं और पुरुषों की उम्र 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगा पांच लाख तक का लोन

उरई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग को 170 इकाई का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके तहत शिक्षित बेरोजगारों को पांच लाख तक का ऋण मुहैया कराया जाएगा। पात्रों से आवेदन मांगे गए हैं। योजना के तहत शिक्षित बेरोजगार तथा परम्परागत कारीगरों को अपने ही जनपद में विभिन्न स्वरोजगार स्थापना के लिए स्थानीय बैंको के माध्यम से अधिकतम पांच लाख तक का ऋण दिए जाने का प्रावधान है। इसके अन्तर्गत सभी वर्ग के लाभार्थियों को 10 प्रतिशत अनुदान के साथ ब्याज रहित ऋण दिया जाएगा। कुल परियोजना लागत में सभी वर्ग के लाभार्थियों को अपना स्वयं का अंशदान 10 प्रतिशत लगाना होगा।

उक्त योजना के लिए लाभार्थी महिला एवं पुरूष की उम्र 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है जिसकी वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के दौरान पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक योग्यता न्यून्तम आठ पास, जाति प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या पार्षद द्वारा प्रमाणित अनापत्ति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंक पास बुक, कुटेशन आदि की आवश्यकता होगी। ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी कार्यालय कार्य-दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;