होली खेलते समय बरतें सावधानी, भाईचारे एवं सौहार्द से मनाएं त्योहार

Mar 02, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई में होली के त्योहार पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। डीएम और एसपी ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, जैसे होलिका दहन दूर करना, आंखों और त्वचा की सुरक्षा करना, और केमिकल रंगों से बचना। आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिए गए हैं।

होली खेलते समय बरतें सावधानी, भाईचारे एवं सौहार्द से मनाएं त्योहार

उरई। होली के त्योहार पर शांति एवं सौहार्द रखने को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने एडवाजइरी जारी की है साथ ही आम लोगों को होली खेलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आम लोगों से अपील की गई कि होली के पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित ढंग मनाए। होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने जनपद के निवासियों के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। डीएम ने कहा कि होली खुशियों का पर्व है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है।

होलिका दहन आबादी और आवासीय क्षेत्रों से दूर करें। आग जलाते समय विशेष सावधानी बरतें और सुरक्षित दूरी से ही तापें। गर्भवती एवं नवविवाहित महिलाओं को होलिका के अत्यधिक निकट जाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सीएमओ डॉ बीरेंद्र सिंह ने अपील की है कि सभी बच्चे, महिलाएं और वयस्क अपनी आंखों ,त्वचा एवं बालों की सुरक्षा हेतु होली खेलने से पहले शरीर और बालों में नारियल, सरसों या जैतून का तेल लगाएं, जिससे रंगों का दुष्प्रभाव कम हो। धूप से बचाव के लिए सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर का उपयोग करें तथा आँखों को बचाके रखें केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग ना करे।कपड़े एवं सुरक्षा ऐसे वस्त्र पहनें जो शरीर को पूरी तरह ढकें।आंखों की सुरक्षा के लिए सनग्लासेस या सुरक्षात्मक चश्मा पहनें। संभव हो तो मास्क का प्रयोग करें। आंखों में रंग जाने पर तुरंत साफ पानी से धोएं, रगड़ें नहीं।हर्बल रंगों का प्रयोग केवल जैविक और हर्बल गुलाल का ही उपयोग करें। पक्के, रासायनिक या धातुयुक्त रंगों से त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी और खुजली हो सकती है। बच्चों को पानी के गुब्बारों से खेलने से रोकें, इससे चोट लग सकती है। एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने भी अपील की है कि होली खेलते समय किसी की अनुमति के बिना रंग न लगाएं। त्योहार के दौरान पर्याप्त पानी व जूस पीते रहें, ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05162-257090 टोल फ्री नंबर 1077, व्हाट्सएप नंबर 9454416363 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त राहत आयुक्त कार्यालय के नंबर 9454411081, 1070, 112, 108 पर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।