10वीं 12वीं के परीक्षार्थी के त्रुटि पूर्ण विवरण सुधारने को अंतिम मौका
Orai News - उरई में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के विवरण में त्रुटियों को सुधारने के लिए प्रधानाचार्यों को 25 जनवरी तक समय दिया गया है। विवरण रिस्टोर या त्रुटियों को सुधारने के लिए आवश्यक प्रपत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करने होंगे।

उरई। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के विवरणों में त्रुटि शेष है अथवा विवरण डिलीट रिस्टोर किया जाना है, तो संबंधित प्रधानाचार्य ऐसे प्रकरणों को प्रपत्रों अभिलेखों समेत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 25 जनवरी तक उपलब्ध करा दें। यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं में परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों के परीक्षा के लिए भरे विवरण में अगर त्रुटि रह गई है तो वह सुधार लें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश जारी करते हुए 25 जनवरी तक का समय दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने प्रधानाचार्य को निर्देश जारी करते हुए बताया कि परीक्षार्थी का विवरण रिस्टोर किया जाने को प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा 9वीं अथवा 11वीं के पंजीकरण कार्ड की प्रतिलिपि, कोषागार में जमा शुल्क की प्रति, नामावली और 10वीं 12वीं की उपस्थिति पंजिका की प्रति, परीक्षार्थी का पहचान पत्र, रिस्टोर का कारण, विद्यार्थी का विवरण डिलीट किया जाना प्रस्तुत करें प्रस्तुत करें।
साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन पत्र, पंजीकरण प्रपत्र, नामावली, डिलीट कराने का कारण बताएं। विद्यार्थी के नाम अथवा माता पिता के नाम में वर्तनी त्रुटि प्रधानाचार्य द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित आवेदन पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, एसआर रजिस्टर की प्रमाणित प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित टीसी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित टीसी, पंजीकरण प्रपत्र, परीक्षार्थी का पहचान पत्र, विद्यार्थी के विषय वर्ग में संशोधन का प्रस्तुत करें। 25 जनवरी तक हाई स्कूल इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का विवरण की त्रुटि का संशोधन अवश्य करवा ले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


