Orai News: शराब की लत से परेशान युवक ने की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: ग्राम बसरेही के 35 वर्षीय अविवाहित युवक ने शराब के नशे के चलते आत्महत्या कर ली। परिवार ने उसे कमरे में मृत पाया। बताया जा रहा है कि वह खेती करता था और शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Orai News: शराब की लत से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम बसरेही में 35 वर्षीय अविवाहित युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था और इसी के चलते परेशान रहता था। बुधवार रात की घटना के बाद सुबह परिजनों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।ग्राम बसरेही निवासी भगत सिंह व संतोष ने बताया कि उनका सबसे छोटा भाई संजू राजपूत 35 वर्ष अविवाहित था और खेती कर अपना जीवन यापन करता था। वह अधिकतर समय शराब के नशे में रहता था और परिवार से कम मतलब रखता था।

बुधवार शाम बिजली न होने के कारण सभी लोग छत पर सो रहे थे जबकि संजू नीचे अपने कमरे में था। गुरुवार सुबह जागने पर परिजनों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और मृतक शराब का आदी था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: शराब की लत से परेशान युवक ने की आत्महत्या