अज्ञात बदमाशों ने सुने घर को निशाना बना कर चोरी की घटना को अंजाम दिया
Orai News - कालपी के ग्राम रिछारा में अज्ञात बदमाशों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए और चांदी के सिक्के चुरा लिए। पीड़ित किसान विनोद कुमार ने 19 अप्रैल को अपनी बेटी की गोद भराई के लिए उरई जाने के बाद लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।

कालपी। संवाददाता बीते दिनों में स्थानीय तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रिछारा में सूने घर को निशाना बना कर अज्ञात बदमाश लाखों रुपए का माल तथा नगदी चुरा कर भाग गए। थाना चुर्खी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पीड़ित किसान विनोद कुमार ग्राम रिछारा थाना चुर्खी तहसील कालपी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि बीती 19 अप्रैल को उसकी लड़की की गोद भराई को लेकर वो उरई सपरिवार गया हुआ था। कार्यक्रम के बाद जब वो दूसरे दिन लौटा तो देखा कि उसके गेट का ताला टूटा था तो कमरों के अंदर देखा अलमारी के लाकर टूटे पड़े थे।
कपड़े बिखरे पड़े थे। जब अलमारी के लॉकर को चेक किया गया था तो उसमें रखे 100 चांदी के सिक्के व ढाई लाख रुपए किन्हीं अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


