अलग अलग स्थानों से एक युवती समेत दो किशोरियां लापता, गुमशुदगी दर्ज
Orai News - जालौन में एक युवती और दो किशोरियों के लापता होने की सूचना परिजनों ने कोतवाली में दी है। एक पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी खेत पर काम करने के बाद घर में नहीं मिली। वहीं, दूसरी किशोरी और उसकी छोटी बहन भी बाजार से लौटने में देर हो गईं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जालौन। संवाददाता अलग अलग स्थानों से एक युवती समेत दो किशोरियों के लापता होने की सूचना परिजनों ने कोतवाली में दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व वह व उनकी पत्नी खेत पर गए थे। उनकी 19 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। बेटी के पास मोबाइल फोन भी नहीं है। खेत में काम करके दोपहर में जब वह घर में खाना खाने के लिए वापस आए तो बेटी लापता थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला।
उधर, मदारीपुर निवासी एक नाना ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फर्दनवीस में रहती है। बेटी के साथ उसकी दो बेटियां एक 16 वर्ष व दूसरी 9 वर्ष रहती हैं। बीती तीन अप्रैल को दोनों प्रपोत्री बाजार में घर का सामान लेने के लिए गई थीं। सामान लेकर जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो उनकी तलाश शुरू की। सभी रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


