अश्लील वीडियो दिखा नाबालिग छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लील हरकत

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच, संवाददाता। कस्बा कोंच में ट्यूशन टीचर ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील

अश्लील वीडियो दिखा नाबालिग छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लील हरकत

कोंच, संवाददाता। कस्बा कोंच में ट्यूशन टीचर ने 12 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाया। टीचर की घिनौनी हरकत से घबराई छात्रा की चीख निकल गई और किसी तरह उसने भाग कर अपनी अस्मत बचाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अश्लील हरकत, छेड़खानी करने वाले आरोपी टीचर को हिरासत में लिया है।शिकायत के अनुसार सोमवार को नाबालिग छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए आरोपी ट्यूटर के घर गई थी। आरोप है कि ट्यूटर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की और अश्लील वीडियो भी दिखाया तो छात्रा की चीख निकल गई।

बंद कमरे में टीचर की इस घिनौनी हरकत से छूट भागकर घर पहुंची और अपनी मां को दास्तां बताई तो पीड़ित नाबालिग छात्रा के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। छात्रा सोमवार शाम को टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। बताया गया है कि छात्रा कक्षा 8 वीं में पढ़ती है। इसके बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। कोतवाल बृजेश बहादुर ने ने बताया कि आरोपी ट्यूटर को हिरासत में ले लिया गया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही। उसके बाद टीचर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।