ट्रक के कट से पलटा ऑटो, छह लोग घायल
Orai News - कोंच में ट्रक द्वारा कट मारने से ऑटो पलट गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना में अन्य सवारी भी घायल हुए हैं। घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कोंच जालौन मार्ग पर एक बाइक को भी ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोंच। कोंच पहाड़गांव मार्ग पर ट्रक के कट मारने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सोमवार को कोंच के गांधी नगर निवासी लक्ष्मी वाल्मीकि के घर पर बिरजू पहाड़गांव 43 वर्षीय पत्नी सोनम, 17 वर्षीय प्रिया और 11 सल के विनायका के साथ आये थे और शाम को पहाड़गांव के लिए ऑटो से निकले थे, जिसमे चालक गोविंद निनासी सेसा ने कुछ सवारी बाबूलाल 32 वर्ष निवासी नदीगांव, लक्ष्मी नारायण 60 वर्ष निवासी सेरसा थाना पूछ को बैठा लिया रास्ते में ग्राम नरी के पास ऑटो अनियंत्रित हुई और सीधा खंती में जाकर पलट गई और चीखपुकार मच गई राहगीरों ऑटो को सीधा कर घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सीएचसी में भिजवाया घायल बिरजू ने बताया कि उनके परिवार के चार लोग घायल है जिनका उपचार चल रहा है वही कोंच जालौन मार्ग पर ग्राम भेंड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में कट मार दिया जिससे बाइक सबार नरेंद्र कुमार निबासी बिरगुबा खुर्द गम्भीर रूप से घायल हो गया चिकित्सको ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



