एआरटीओ ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों विरुद्व शहर में चलाया अभियान, दस वाहनों के चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में परिवहन विभाग ने बुधवार को मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। 10 वाहनों के चालान किए गए और उनके साइलेंसर जब्त किए गए। इस दौरान एक लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने कहा कि अवैध साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण और दुर्घटनाएं होती हैं।

एआरटीओ ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों विरुद्व शहर में चलाया अभियान, दस वाहनों के चालान

उरई। संवाददाता परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को शहर में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्व अभियान चलाया गया। इस दौरान दस वाहनों के चालान करते हुए उनके साइलेंसर भी जब्त भी कर लिए गए। साथ ही उनसे एक लाख रुपए जुर्माना भी वसूला गया।बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार, राजेश कुमार एवं प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय द्वारा शहर के शहीद भगत सिंह चौराहे पर माॅडिफाइड साइलेंसर,हूटर प्रतिबंधित हाॅर्न आदि में अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहनों, विशेषकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक्स को निशाने पर लिया गया।

चेकिंग के दौरान वाहनों में कंपनी मानकों के विपरीत ‘आफ्टर-मार्केट’ साइलेंसर लगे पाए गए। ऐसे 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्यवाही की गयी साथ ही अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए कई वाहनों केे मौके पर ही अवैध साइलेंसर निकलवाकर उन्हें जब्त कर लिया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। अभियान के दौरान चालान किए गए वाहनों पर लगभग एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। अफसरों ने कहा कि वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र या संशोधित साइलेंसर लगाना न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है, बल्कि यह सड़क पर अन्य चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन शोर संबंधी मानकों का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।