भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने गांवों का भ्रमण कर देखी बागबानी की स्थिति
Orai News - उरई। संवाददाता प्रधानमंत्री धन्य धान योजना के तहत ब्लाक डकोर में बागवानी आधारित खेती

उरई। संवाददाता प्रधानमंत्री धन्य धान योजना के तहत ब्लाक डकोर में बागवानी आधारित खेती से किसानों की तकदीर बदल रही है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं धन्य धान योजना के नोडल अधिकारी मानश्वी कुमार ने डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के साथ ग्राम धमनी बुजुर्ग एवं कुसमिलिया में कृषकों के उद्यानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।ग्राम धमनी बुजुर्ग में कृषक राज राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत एवं माताप्रसाद द्वारा लगभग तीन हेक्टेयर क्षेत्र में आम के उद्यान के साथ ताइवान पिंक अमरूद की सहफसल का अभिनव प्रयोग किया गया है।
उद्यान में लगभग 2000 अमरूद के पौधों के साथ प्रारंभिक वर्षों में सब्जी मटर की खेती कर प्रति हेक्टेयर करीब 20 कुंतल बीज उत्पादन प्राप्त किया जा रहा है, जिससे लगभग डेढ़ लाख रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित हो रही है। जल प्रबंधन के लिए 90 प्रतिशत अनुदान पर टपक सिंचाई एवं मिनी स्प्रिंकलर प्रणाली स्थापित कर आधुनिक तकनीकों का सफल उपयोग किया गया है। उद्यान अधिकारी को बताया गया कि तीन वर्षों के उपरांत आम के उद्यान से प्रति हेक्टेयर लगभग 60 कुंतल उत्पादन से करीब 2.40 लाख रुपये आय की संभावना है, जबकि सात-आठ वर्षों में यह आय बढ़कर लगभग 6 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुंच सकती है। इसी क्रम में ग्राम कुसमिलिया में कृषक गीतेश राजपूत के थाई एप्पल बेर एवं आम के मिश्रित उद्यान का भी निरीक्षण किया गया। इस उद्यान से वर्षवार आय में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई। प्रथम वर्ष लगभग 50 हजार, द्वितीय वर्ष डेढ़ लाख, तृतीय वर्ष साढ़े तीन लाख और चतुर्थ वर्ष लगभग पांच लाख रुपये तक आय प्राप्त हुई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


