धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग, घंटों ठप रही िबजली आपूर्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कोंच। संवाददाता गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब

धमाके के साथ ट्रांसफार्मर में लगी आग, घंटों ठप रही िबजली आपूर्ति

कोंच। संवाददाता गल्ला मंडी परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी गेट के पास लगा 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। तेज लपटें और आसमान में उठता काला धुआं देखकर वहां मौजूद व्यापारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने बत्ती बंद करा आग पर काबू पाया।आसपास के लोगों ने ट्रांसफार्मर से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

फायर ब्रिगेड प्रभारी लाखन सिंह के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई जा सकी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रांसफार्मर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। आग लगने के चलते आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।