
कालपी विधानसभा के बीएलओ को एडीएम ने तीन चरणों में एसआईंआर का प्रशिक्षण दिया
Orai News - अपर जिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के निर्देश दिए गए और सभी बीएलओ को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने सक्रियता से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में तीन चरणों में 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बारे में बारीकियों से जानकारियां देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी, नायब तहसीलदारों चंद्र मोहन शुक्ला मुकेश कुमार की सहभागिता रही। शनिवार को भी तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी की मौजूदगी में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में दिन रात चलाये जा रहे विशेष प्रगाण पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम चलाया गया। उन्होंने निर्धारित तिथि तक काम पूरा करने के लिये बीएलओ को जरुरी निर्देश दिए। इससे पहले तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में 3 अलग- अलग समय में प्रशिक्षण 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाण पुनरीक्षण के कार्यक्रम को निर्धारित समय पर पूरा किया जाना है। उन्होंने बारीकियों से सम्बंधित जानकारियां दी। एसडीएम मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी,नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला,मुकेश कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ को एसआईआर प्रपत्र वितरण एवं संग्रह का कार्य सक्रियता से करके अपलोड करने की नसीहत दी। बीआरसी केंद्र कालपी के प्रभारी शशांक कुमार विश्वकर्मा के अलावा जयवीर सिंह पाल, राघवेंद्र सिंह, विद्यासागर, जितेंद्र सिंह अमित कुशवाहा, एसके महान,शिव मंगल पाठक आदि लेखपालों तथा समस्त बीएलओ ने हिस्सा लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




