Orai News: मेमू में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से लाखों रुपये के जेवरात पार

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: आटा रेलवे स्टेशन पर एक महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। महिला रक्षाबंधन पर मायके आई थी और झांसी लौटते समय यह घटना हुई। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Orai News: मेमू में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से लाखों रुपये के जेवरात पार

Orai News: आटा। संवाददाता आटा रेलवे स्टेशन पर कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन में चढ़ते समय महिला के पर्स से लाखों के नगदी जेवरात पार हो गए। महिला के अनुसार उसमें सोने चांदी के अलावा पांच हजार रुपये नगदी थी। महिला रक्षाबंधन पर मायके आई थी। वापस ससुराल झांसी परिजनों संग जा रही थी। प्लेटफार्म के बजाए मेन लाइन में खड़ी गाड़ी में चढ़ते वक्त घटना हो गई। जानकारी पाकर आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबाबू शुक्ला, जीआरपी एसओ हेमंत सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। वहीं, जीआरपी एसओ के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला की तहरीर पर रिपोट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पूरे मामले की तह तक जाने के लिए टीमों को लगा दिया गया है।आटा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां निवासी राकेश अपनी पत्नी साधना के साथ पुत्री आकांक्षा जो कि रक्षाबंधन पर आटा घर आई थी, उसको ससुराल अशोका कालोनी छोड़ने के लिए जा रहे थे। परिजन ट्रेन से झांसी जाने के लिए आटा रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन की लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने के कारण मेमू ट्रेन को मेन लाइन पर ही रोका गया। परिजनों के अनुसार मेमो ट्रेन के प्लेटफार्म से अलग मेन लाइन पर खड़े होने के कारण रेलवे ट्रैक पर जाना पड़ा। इस दौरान बोगी में चढ़ने के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने आकांक्षा के हैंडपर्स की चेन खोलकर सामान पार कर लिया। जब बोगी में चेन खुली और सामान गायब देखा तो होश फाख्ता हो गए और हड़कंप मच गया। परिजनों के मुताबिक पर्स में सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, कान की झुमकियां और पांच हजार रुपये नकद रखे थे। चोरी हुए जेवरात की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी टीम स्टेशन पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबाबू शुक्ला व जीआरपी एसओ हेमंत सोलंकी ने बताया कि घटना को लेकर आटा स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जीआरपी, आरपीएफ ने दिन के अलावा नाइट में भी गश्त के लिए एक, एक सिपाही लगाया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: मेमू में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से लाखों रुपये के जेवरात पार