Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTragic Suicide Woman Hangs Herself After Argument with Husband in Urai
पति से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पति से मोबाइल पर हुआ झगड़ा तो पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

संक्षेप:

Orai News - उरई में अजनारी रोड पर रहने वाली 35 वर्षीय पूजा देवी ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति दीपेंद्र के साथ मोबाइल पर विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। दंपति के कोई बच्चे नहीं थे और पति ट्रक ड्राइवर होने के कारण अक्सर बाहर रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 10, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र की अजनारी रोड पर रहने वाली महिला ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही महिला का अपने पति से मोबाइल पर झगड़ा हुआ था जो ट्रक ड्राइवरी के चलते ज्यादातर बाहर रहता है और दंपति के कोई औलाद भी नहीं थी। जिस वजह से महिला तनाव में रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी रोड निवासी दीपेंद्र सिंह उर्फ छोटू की पत्नी पूजा देवी 35 ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतका के ससुर बाल किशुन ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे दीपेंद्र की शादी वर्ष 2018 में डकोर निवासी पूजा के साथ हुई थी। उसके बच्चे नहीं थे। बेटा ट्रक चालक है इसलिए वो अधिकतर बाहर ही रहता है जबकि बहू पूजा उसके साथ ही रहती थी। बताया कि शुक्रवार को फोन पर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। महिला की मौत की खबर सुन मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस जांच में जुटी है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। मायके वाली अगर कोई तहरीर देते हैं तो उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।