
चौकीदार ने घर पर फांसी लगाकर दी जान
Orai News - कोटरा के गांधी नगर में एक प्राइवेट चौकीदार ने अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, जो रात में गेस्ट हाउस में चौकीदारी करता था, ने पत्नी और पुत्र के सो जाने के बाद मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोटरा। कस्बा कोटरा के मुहल्ला गांधी नगर में गुरुवार देर रात को प्राइवेट चौकीदार ने घर के ही बरामदे में साफी से फांसी लगा ली जिसमें दम घुटने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव लटका देख परिवार में रोना पीटना मच गया। घटना की वजह के बारे में परिजन कुछ नहीं बता पाए हैं जबकि अधेड़ कस्बे के बाहर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस में रात के समय चौकीदारी करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कस्बा कोटरा के मोहल्ला गांधी नगर में 55 वर्षीय किसान सुरेंद्र कुमार खेती किसानी करता था इसके अलावा वह रात के समय कस्बे के बाहर बना रहे निर्माण दिन गेस्ट हाउस में चौकीदारी भी करता था जिसके चलते गुरुवार रात को उसने पत्नी शांति देवी, पुत्र अखिलेश के साथ खाना खाने के बाद सोने चला गया था।
घर में कुछ देर बाद पत्नी व पुत्र सो गए तो सुरेंद्र कुमार ने मफलर से घर के बरामदे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शुक्रवार की सुबह जब पत्नी शांति देवी जागी तो पति को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए और पुत्र को जगाया। इसके बाद अन्य घरवाले पहुंचे तो पुलिस को सूचना दी। अधेड़ की मौत से पत्नी व पुत्र हरिकेश, अखिलेश का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




