
दीवाली के दिन सिक्योरिटी गार्ड ने दे दी जान
संक्षेप: Orai News - माधौगढ़ के मालवीय नगर में दीपावली के दिन एक सिक्योरिटी गार्ड रविन्द्र कुमार ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय रविन्द्र, जो शराब के आदी थे, ने पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा करने के...
माधौगढ़। संवाददाता कस्बे के मालवीय नगर में दीपावली के दिन एक दुखद घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। माधौगढ़ के मालवीय नगर निवासी 45 वर्षीय रविन्द्र कुमार दिल्ली में एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वह दीपावली पर कुछ दिनों की छुट्टी लेकर अपने घर आए हुए थे। परिजनों के अनुसार रविन्द्र को शराब पीने की लत थी और वह अक्सर नशे की हालत में घर पर झगड़ा करते थे।

दिवाली के दिन भी सोमवार रात भी उन्होंने शराब पीकर अपनी पत्नी और बच्चों से विवाद किया। गुस्से में आकर रविन्द्र अपने कमरे में चले गए और देर रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे, तो रविन्द्र के कमरे का दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रविन्द्र का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक विकेश बाबू ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद और शराब के नशे में की गई आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




