Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsTragic Suicide of Kaushal Kishore Family Issues and Distress Unveiled
पत्नी की फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर युवक फांसी पर लटका

पत्नी की फेसबुक पर वीडियो अपलोड कर युवक फांसी पर लटका

संक्षेप:

Orai News - सिरसाकलार में कौशल किशोर ने पत्नी के फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने कहा कि वह अपनी माँ के पास जा रहा है। परेशानियों के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी और बच्चे दुखी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jan 12, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

सिरसाकलार। पापा तुमाई गलती नइयां कौनऊ। हम जा रहे अपनी माई के पास...हम नहीं रह पै हैं। पापा मुझे माफ कर दइयो बहुत हमने झेल लई छह साल से जब से ब्याओ करो अब हमपे नई झिलत। सास ससुर बेइज्जती कर उल्टी सीधी बोल रहे ते आज मुझे माफ कर देना सास बहुत खराब है यह वीडियो खुदकुशी के एक दिन पहले कौशल किशोर ने अपनी पत्नी शिखा के फेसबुक पर अपलोड किया और रविवार देर रात को कौशल किशोर ने गांव के बाहर खेत पर जाकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार रात को क्षेत्र के गाँव पजूना निवासी परशुराम के परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। इस दौरान उसका लड़का कौशल किशोर 35 वर्ष घर से निकल कर गाँव के बाहर पंहुचा जहां एक खेत में चिरोल के पेड़ से तंगकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसे फांसी पर लटका देखकर परिजनों व पुलिस क़ो सूचना दी। घटनास्थल पर सीओ जालौन शैलेन्द्र बाजपेई व थानाध्यक्ष फॉरेनसिक टीम के साथ पहुँचे। इसके बाद पंचनामा करके शव क़ो पोस्टमार्टम क़ो भेज दिया। मृतक कौशल किशोर दो भाई थे जिसमे एक भाई पहले ही जहर खाकर जान दे चुका है और कौशल जालौन चार नम्बर चुंगी पर अंडा की दुकान लगता था। छानबीन में पुलिस को पता चला कि शनिवार रात को कौशल किशोर ने अपनी पत्नी की फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उसने यह बोला कि पापा तुमाई गलती नइयां कौनऊ। हम जा रहे अपनी माई के पास...हम नहीं रह पै हैं। पापा मुझे माफ कर दइयो बहुत हमने झेल लई छह साल से जब से ब्याओ करो अब हमपे नई झिलत। सास ससुर बेइज्जती कर उल्टी सीधी बोल रहे ते आज मुझे माफ कर देना सास बहुत खराब है। फिलहाल इसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ------ पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल सिरसाकलार। मृतक के दो बच्चे एक लड़का 5 वर्ष एक दो वर्ष की पुत्री है माँ का पहले ही देहांत हो चूका है मृतक की पत्नी शिखा व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। -------- बोले एएसपी उरई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है परिवार वाले अगर तहरीर देते हैं उसे आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।