मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Feb 08, 2026 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई के मोहल्ला बघौरा में 35 वर्षीय गोमती ने शनिवार शाम अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति के साथ विवाद के चलते गोमती पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उरई। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में शनिवार की देर शाम जहां मायके में रह रही 35 वर्षीय महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुदकुशी की वजह के बारे में बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चलता था जिसके चलते पिछले दो वर्षों से वह अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। शनिवार देर शाम को मोहल्ला बघौरा निवासी गोमती उर्फ गौरी 35 वर्ष अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ।

जब कमरे में जाकर देखा गया तो वह साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के भाई संदीप ने बताया कि गोमती की शादी वर्ष 2012 में मध्य प्रदेश के दतिया जिले के पंडोखर निवासी चतुर सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पारिवारिक विवाद चलते रहे। बीते करीब दो वर्षों से विवाद अधिक बढ़ जाने के कारण गोमती अपने दोनों बच्चों के साथ ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। वह इस स्थिति को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिससे तनाव में रहने लगी थी। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोमती की मौत से उसके बेटे अंश और बेटी अंशिका सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बच्चों की हालत देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मोहल्ले में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।